यह ब्लॉग खोजें

कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 21 जनवरी 2010

विज्ञान के कुछ प्रश्न

1. हाल ही में इलिनोइस स्थित नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह खोज की है कि पृथ्वी के चुंबकत्व (गुरुत्वाकर्षण) का असली कारण समुद्री धाराएं हैं। क्या आप बता सकते हैं कि अभी तक इसका मूल कारण क्या माना जाता रहा है?
(क) भूगर्भ स्थित जल वाष्प (ख) भूगर्भ स्थित पिघली हुई धातुएं
(ग) भूगर्भ स्थित चुंबकत्व (घ) भूगर्भ स्थित कोड
2. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के इंजीनियरों ने हाल ही में एक ऐसी वाशिंग मशीन तैयार की है, जो मात्र एक कप पानी में कपडे धो सकती है? इस मशीन में गंदगी साफ की जाती है?
(क) मोनो पॉलीमर से (ख) मल्टी पॉलीमर से
(ग) नाइलॉन पॉलीमर से (घ) इनमें से कोई नहीं
3. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस वर्ष देश में एल निनो के प्रभाव के कारण मानसून कमजोर पड सकता है, जिससे देश के कई क्षेत्रों में सूखा पडने की आशंका है। एल निनो क्या है?
(क) हिंद महासागर का जल ज्यादा गर्म हो जाता है
(ख) अटलांटिक महासागर का जल ज्यादा गर्म हो जाता है
(ग) प्रशांत महासागर का जल ज्यादा गर्म हो जाता है
(घ) आर्कटिक महासागर का जल ज्यादा गर्म हो जाता है।
4. इस महीने जापान में पहली बार प्रदूषण रहित कार का बडे पैमाने पर उत्पादन होने जा रहा है? यह कार कौन सी है?
(क) आई-मी ईवी (ख) एन-मी ईवी
(ग) एम-मी ईवी (घ) एम-मी ईवी 1
5. डायबिटीज रोगियों में लो ब्लड शुगर की पहचान कुत्तों के जरिए भी की जा सकती है। यह अनोखा प्रयोग किस देश में किया जा रहा है?
(क) जापान (ख) जर्मनी
(ग) अमेरिका (घ) ब्रिटेन
6. टोक्यो मेडिकल ऐंड डेंटल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि सफेद बाल कैंसर से बचाव में मदद करते हैं। क्या आप बता सकते हैं कि बालों की वे कौन-सी कोशिकाएं हैं, जो इनके रंग के लिए जिम्मेदार हैं?
(क) मिलेनोसाइट्स (ख) नैलेनोसाइट्स
(ग) गु्रपसाइट्स (घ) सेल्ससाइट्स
7. पिछले दिनों नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के विशाल गड्ढों का एक विस्तृत नक्शा तैयार किया है, जिससे इन गड्ढों के बारे में खास जानकारी हासिल हो सकेगी। यह नक्शा तैयार करने में किस प्रमुख राडार की मदद ली गई?
(क) गोल्डफोर्थ (ख) जेम्स स्मिथ
(ग) गैलीलियो (घ) गोल्डस्टोन
8. राडार तरंगों को पृथ्वी से चंद्रमा तक आने-जाने में कितना समय लगता है?
(क) करीब तीन सेकेंड (ख) करीब डेढ सेकेंड
(ग) करीब चार सेकेंड (घ) करीब ढाई सेकेंड
9. पिछले दिनों कनाडा के वैज्ञानिकों ने मानव शरीर की उन कोशिकाओं की खोज की, जहां एड्स के विषाणु छिपे रहते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह खोज एड्स के इलाज में काफी मददगार साबित होगी। इस खोज के अनुसार एड्स वायरस छिपा रहता है?
(क) लांग लिव मेमोरी सेल्स में (ख) शॉर्ट लिव मेमोरी सेल्स में
(ग) किडनी सेल्स में (घ) हार्ट सेल्स में
10. एड्स के इलाज हेतु अभी तक इस्तेमाल होने वाले एंटी वायरल ट्रीटमेंट की मुख्य खामी क्या है?
(क) वायरस सदैव सक्रिय रहता है। (ख) कुछ समय बाद वायरस सक्रिय हो जाता है।
(ग) किडनी खराब हो जाती है। (घ) लिवर खराब हो जाता है।
उत्तर-1.(ख), 2.(ग), 3.(ग), 4.(क), 5.(घ), 6.(क), 7.(घ) 8.(घ), 9.(क), 10.(ख)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें