यह ब्लॉग खोजें

कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 29 जुलाई 2010

अमीर खुसरो की मुकरियाँ

अमीर खुसरो की मुकरियाँ
1.खा गया पी गया दे गया बुत्ता ऐ सखि साजन? ना सखि कुत्ता!
२. लिपट लिपट के वा के सोई छाती से छाती लगा के रोई दांत से दांत बजे तो ताड़ा ऐ सखि साजन? ना सखि जाड़ा!
३. रात समय वह मेरे आवे भोर भये वह घर उठि जावे यह अचरज है सबसे न्यारा ऐ सखि साजन? ना सखि तारा!
४. नंगे पाँव फिरन नहिं देत पाँव से मिट्टी लगन नहिं देत पाँव का चूमा लेत निपूता ऐ सखि साजन? ना सखि जूता!